3 अगस्त 2012 - 19:30

पाकिस्तान के शहर मुल्तान में आतशबाजी के गोदाम में आग लगने से तबाह होने वाली इमारत से दो और शव निकाले गए हैं इस तरह इस घटना में मरने वालों की संख्या छह हो गई है....

अबना:  पाकिस्तान के शहर मुल्तान में आतशबाजी के गोदाम में आग लगने से तबाह होने वाली इमारत से दो और शव निकाले गए हैं इस तरह इस घटना में मरने वालों की संख्या छह हो गई है। आतशबाजी के गोदाम में विस्फोट से दस अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। विस्फोट मुल्तान के हुसैन आगाही चौक के पास कबूतर मंडी में शनिवार सुबह एक मकान में हुआ जहां आतशबाजी का सामान रखा हुआ था।धमाके की आवाज़ दूर तक सुनाई दी धमाका इतना भीषण था कि पास में मौजूद एक तीन मंजिला इमारत ढ़ह गई जबकि कई अन्य इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।समाचार समाप्त.......166